Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

प्रशासन जांच न होने के कारण ओबीसी कर्मियो का आक्रोश उमड़ा

संवाददाता(देहरादून): सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी के विरूद्ध सचिवालय प्रशासन के जांच के आदेश उच्च स्तर पर वार्ता होने के बावजूद वापस न होने से नाराज उत्तराखण्ड जनरल ओ.बी.सी. एम्पलाइज एसोसियेशन ने प्रदेश स्तरीय आंदोलन का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि एसोसियेशन के अध्यक्ष दीपक जोशी के विरूद्ध षड़यन्त्र के तहत आरोप पत्र देकर उन्हें प्रताड़ित करने, मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड के द्वारा आश्वासन के बावजूद इतनी लम्बी अवधि तक प्रकरण का पटाक्षेप न किये जाने के कारण आन्दोलन का ऐलान किया गया है।


एंप्लाइज एसोशिएसन ने प्रदेश स्तरीय आंदोलन का नोटिस जारी कर दिया है। प्रदेश के हर जिले में कर्मचारी 8 अक्टूबर को मशाल जुलूस निकालेंगें। 14 अक्टूबर को जनपद स्तर पर
कर्मचारी 3 बजे से दो पहिया रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज करायेंगें।

Exit mobile version