Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

आंगनबाड़ी केंद्र बडकली में सुपोषण कार्यक्रम का आयोजन

ज्योति यादव,डोईवाला। दूधली के आँगनवाड़ी केन्द्र बड़कली में नवरात्रि के अवसर पर बड़कली में प्राचीन माँ मद्रकाली मन्दिर पर भजन किर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे सेक्टर दूधली की मुख्य सेविका उमा बिजलवान कि उपस्थिति में सुपोषण दिवस के उपलक्ष में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजित किया। उमा बिजलवान ने कहा की जब तक हम जागरूक नही होंगे तो बेटियों को पेट मे ही खत्म किया जायेगा। आज लिंगानुपात कम होता जा रहा है। बेटी को जन्म नहीं दोगे तो वंश कैसा आगे बढ़ेगा, साथ ही भ्रूण हत्या के आदि विषय में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में मोना, सरिता, अंजली, परमजीत, अनुराधा, आनंदयी, कोमल, सरिता राणा, नंदा रावल, लक्ष्मी, हीरा थापा, अनुराधा, अंजली, मोना आदि मौजूद रही।

Exit mobile version