Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला डिग्री कॉलेज के एनएसयूआई छात्रसंगठन ने फुका ABVP का पुतला

ज्योति यादव,डोईवाला। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के उपलक्क्ष पर ABVP के छात्र नेताओ द्वारा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओ व छात्रों पर मारपीट करने पर ABVP का पुतला फुका।

एनएसयूआई छात्र नेता सौरभ बिष्ट ने कहा की छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम तैयार किये गए थे जिसकी सुचना महाविद्यालय के प्राचार्य को दी गयी थी जब कार्यक्रम करने के लिए छात्रों का नाम नहीं लिया गया तो छात्रों ने प्राचार्य से बात की तभी ABVP के गुंडों ने आकर छात्र हिमांशु व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष इन्दु कश्यप व आदि छात्रों पर माइक व नुकीले हथियार से हमला किया।

 

छात्रसंघ कोषाध्यक्ष इंदु कश्यप ने कहा कि जबसे उन्होंने ABVP का दामन छोड़ NSUI ज्वाइन की तबसे उसको ABVP छात्र नेताओ द्वारा धमकाया व दबाव बनाया जा रहा है।

छात्र नेता संजू ठाकुर का कहना है की महाविद्यायल में ABVP संगठन के बहार के लोग ज्यादा आते है उनके द्वारा महाविद्यालय का माहौल ख़राब करने का काम करते है।

 

पुतला दहन करने वालो में,पूर्व महासचिव प्रत्याशी हिमांशु, छात्र संघ कोषाधायश इंदु कश्यप, छात्र प्रतिनिधि संजू ठाकुर, छात्र प्रतिनिधि सौरभ बिष्ट, छात्र प्रतिनिधि योगिता कोहली, राहुल भरद्वाज, खुशी, तानिया, ईशा, अंकित, गीतेश, सूरज,दीपक, विवेक, नमन मेहरा आदि NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version