Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Nishank Arrived To Console The Family : शहीद के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री

Nishank Arrived To Console The Family

Nishank Arrived To Console The Family

रिर्पोट– ज्योति यादव

Nishank Arrived To Console The Family : डोईवाला। कान्हरवाला निवासी शहीद जगेंद्र सिंह चौहान के घर पहुंचे पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व वर्तमान हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने दी शहीद जगेंद्र को श्रद्धांजलि। शनिवार को खबर मौसम में भी शहीद जगेंद्र सिंह चौहान के निवास स्थान पर उनको श्रद्धांजलि व उनके परिजनों को ढाढस बांधने पहुंचे ‘निशंक’।

Nishank Arrived To Console The Family : पौड़ी से चुनावी ड्यूटी कर के लौट रहे थे

साथ ही भानियावाला निवासी मृतक रणवीर सिंह नेगी जो कि पौड़ी से चुनावी ड्यूटी कर के लौट रहे थे और सड़क दुर्घटना में चल बसे थे उनके घर भी सांत्वना दी पंहुचे डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’।

Nishank Arrived To Console The Family : इस दौरान पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी समेत अन्य लोग मौजूद रहे

बता दे शुक्रवार देर शाम को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शहीद जगेंद्र सिंह चौहान के निवास स्थान पर श्रद्धांजलि देने व उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री धामी ने डोईवाला निवासी भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण कनौजिया के निधन पर देर शाम मिल गेट स्थित उनके आवास जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी,  राम लाल कोठारी, पुरुषोत्तम डोभाल, रविन्द्र बेलवाल, बालकृष्ण चमोली, विपिन कोठारी, प्रकाश कोठारी, पंकज शर्मा, सभासद हिमांशु, जे पी गैरोला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version