Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत…!

ज्योति यादव,डोईवाला। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला ऋषिकेश के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। भाजपा के जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल की अध्यक्षता में रविवार को भानियावाला में एक बैठक आहूत की गई, जिसमें संगठनात्मक विषयों पर एवं भावी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई और भाजपा जिला ऋषिकेश के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं माला पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि मीडिया रविंद्र बेलवाल, पूर्व राज्यमंत्री करण वोहरा, जिला उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद संदीप नेगी, राजेंद्र मनवाल, प्रेम पुंडीर, जिला मंत्री दिनेश सजवाण, जिला मंत्री विनय कंडवाल आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version