Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

महिला आत्महत्या में आया नया मोड़, ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। देहरादून के थाना बसंत विहार क्षेत्र में 27 अक्टूबर को महिला के आत्महत्या करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मृतक महिला के पिता ने उसके पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। रिपोर्ट में बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस की जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर को महारानी बाग फेस-2 में विवाहित महिला के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
इस मामले में मृतक महिला के परिजनों के मजिस्ट्रेटी बयान लिए गए साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग पाया गया। गत रविवार को महिला के पिता ने बसंत विहार थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी जिसमें कहा गया है कि उनकी बेटी का विवाह 26 जून 2020 को सनोद पुत्र सोहनवीर निवासी भगवानपुर जिला हरिद्वार के साथ हुई थी। आरोप है कि उनकी बेटी को पति सनोद, सोहनवीर (ससुर), सुरेश (सास) और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की ओर से प्रताड़ित किया गया। जिसके फलस्वरुप उनकी बेटी ने आत्महत्या की। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मृतका के पति सनोद, ससुर सोहनवीर, सास सुरेशो तथा ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ थाना बसंत विहार में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला का पति इएसआई में डॉक्टर है, जो सेलाकुई में तैनात है। वह महारानी बाग फेस-4 में किराए के मकान में रहता है। मृतक महिला के दो बच्चे हैं जिनकी उम्र 8 व 3 वर्ष है।

Exit mobile version