Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

पब्लिक इंटर कॉलेज के नये प्रधानाचार्य का फूल मालाओं के साथ स्वागत

ज्योति यादव,डोईवाला। पब्लिक इंटर कॉलेज के नवनियुक्त प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि सबसे पुरानी शैक्षिक संस्था को बेहतर बनाने की दिशा मे मिलकर कार्य किया जाऐगा। किसानो के परिश्रम से बने इस विद्यालय के पुराने गौरव को बढाया जाऐगा। गुरुवार को किसान नेताओ और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो ने नये प्रधानाचार्य का फूलमालाओ और मिठाई बांटकर स्वागत किया। नगर पालिका डोईवाला अध्यक्ष के प्रतिनिधि सागर मनवाल, किसान नेता नीरज त्यागी, कमल अरोड़ा ने कहा कि किसानों की बनाई इस शैक्षिक संस्था मे गरीब और संसाधन विहीन बच्चे शिक्षा पाने आते है ऐसे मे उनका बेहतर उन्नयन तभी हो सकता है, जब एक कर्मठ व्यक्ति इसकी बागडोर संभाले।                                            इस अवसर पर शिक्षक अश्विनी गुप्ता, अनीता पाल, भुवनेश वर्मा, अवधेश सेमवाल आशुतोष डबराल,सुदेश सहगल,आदि मुख्य रूप मौजूद रहे।

Exit mobile version