Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

’लक्ष्मी’ को लेकर फिर गुस्से में है नेटिजेंस

एजेंसी

नई दिल्ली। बॉलीवुड के ’खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ’लक्ष्मी’ 9 नवंबर को डिजिटली रिलीज होने जा रही है। वहीं रिलीज से एक दिन पहले इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर नेटिजेंस का गुस्सा देखते ही बन रहा है। दरअसल नाम को लेकर शुरू से विवादों में रही इस फिल्म को लेकर अब तक लोगों में आक्रोश है।
दिवाली के अवसर पर रिलीज होने वाली अक्षय कुमार फिल्म ’लक्ष्मी’ का नाम पहले ’लक्ष्मी बॉम्ब’ रखा गया था, लेकिन फिल्म के नाम से हुए विवाद के बाद फिल्म के मेकर्स ने इसका नाम बदल कर सिर्फ ’लक्ष्मी’ रख दिया। इसके बावजूद लोगों का मानना है कि ’लक्ष्मी’ देवी का नाम है और ऐसे में फिल्म को इस नाम से रिलीज किया जाना बिलकुल भी उचित नहीं है, इसलिए लोग इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म ’बच्चन पांडे’ की शूटिंग अगले साल जनवरी से जैसलमेर में शुरू करेंगे और यह शूटिंग मार्च तक चलेगी, फरहाद समजी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कृति सेनन के अलावा एक और एक्ट्रेस की इस फिल्म में एंट्री हाने वाली है, जिसका नाम अभी सामने नहीं आया है, इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

Exit mobile version