Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

NEET EXAM : पेपर देने आए छात्रों की भीड़ पडी एग्जाम सेंटर पर भारी

संवाददाता(देहरादून): जैसा की हम सभी जानते हैं कि मेडिकल में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता एंव प्रवेश परीक्षा (नीट) आज होने जा रही है। वही इसके लिए 43 सेंटरो पर परीक्षा तय की गई है। जिनमें लगभग 19 हजार अभ्यार्थी पंजीकृत हैं। जिसके तहत आज राजधानी में (नीट) की परीक्षा को देने के लिए भले ही स्पेशल ट्रेने खाली आई हो परंतु एग्जाम देने वाले छात्रों में कोई भी कमी नहीं देखी गई।

आपको बता दे, रेसकोर्स चन्द्रनगर इलाके में बने सेंटर पर भारी भीड़ छात्रों की जुटी है। यहाँ इंतज़ाम सीमित ही नजर आए।टीचर ही व्यवस्था बनाते दिखे। डीएम के आदेशों के बावजूद मौके पर व्यवस्था बनाने को जिम्मेदार नही दिखे।हालात व भीड़ देख स्थानीय लोग भयभीत दिखे। ये नजारा पेपर देने से पहले का था।स्थानीय लोगो को चिंता ये भी है कि पेपर के बाद लौटते वक्त और भी लापरवाही के हालात दिख सकते है।

Exit mobile version