Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान जागरूकता रैली….

  1. ज्योति यादव,डोईवाला। आज शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत रोवर रेंजर इकाई डोईवाला ने आर्यनगर में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया।

रैली में नारे व स्लोगन के माध्यम से घनी बस्तियों में सरकार द्वारा कृमि उन्मूलन के संबंध में चलाए जाने वाले अभियान के लाभ के बारे में जनता को जागरूक किया। साथ ही अभियान में कहा की सरकार द्वारा मुफ्त में दी जाने वाली एल्बेंडाजोल टैबलेट प्रत्येक बच्चे को दी जानी चाहिए।

जिससे बच्चों के पेट में होने वाले कीड़े नष्ट हो जाए। महाविद्यालय रोवर रेंजर के प्रभारी डॉ एस एस बलूड़ी और डॉ रेखा नौटियाल ने राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर सरकार द्वारा चलाए जाने वाले कार्यक्रमों को अत्यधिक उपयोगी बताया तथा कृमि उसके दुष्परिणाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान पर डॉ अंजली वर्मा, डॉ त्रिभुवन खाली, डॉ पूर्ण सिंह खाती उपस्थित रहे।

Exit mobile version