Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Muslim University Case : मुस्लिम यूनिवर्सिटी मामले को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, विधानसभा चुनाव में करना पड़ा था हार का सामना

Muslim University Case

Muslim University Case

Muslim University Case : कांग्रेस में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर उपजा विवाद विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर चुका है। इस विवाद में पार्टी के बड़े नेता तो आमने-सामने हैं ही, इस मांग को उठाने वाले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आकिल अहमद भी विवाद को तूल देने में कसर नहीं छोड़ रहे।

Muslim University Case : छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

आकिल के हार के लिए बड़े नेताओं पर निशाना साधने और मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की मांग पर कायम रहने की घोषणा को कांग्रेस नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। कांग्रेस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई कर आकिल को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Exit mobile version