Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डोईवाला में मर्डर,खुलासे के करीब पंहुची पुलिस।

yogi aadi

देहरादून राजधानी देहरादून के डोईवाला मे्ं हुए मनोज नामक युवक के हत्या मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले है। माना जा रहा है कि जल्द ही हत्या का खुलासा हो सकता है। नशे के आदी युवक व उसके परिचितो में शराब पीने को लेकर हुए विवाद के दौरान पहले झगडा हुआ फिर विवाद में मनोज की हत्या हो गई। पुलिस को मामले में दो युवकों की तलाश है जिनसे पूछताछ के बाद अहम जानकारी मिल सकती है।

आपको बताते चलें कि डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए जाने से हत्या की आंशका जताई जा रही थी गुरुवार सुबह डोईवाला के केशवपुरी बस्ती के लोगों को सड़क किनारे एक शव झाड़ियों में पड़ा मिला था।इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया था। लोगों की भीड़ जुटने के साथ ही सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किये। पूछताछ के बाद मृतक की पहचान केशवपुरी बस्ती निवासी मनोज (32) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई थी।

Exit mobile version