Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नगरपालिका का विशेष अभियान, पॉलिथीन पर काटे चालान…!

Municipality's special campaign, challans deducted on polythene...!

ज्योति यादव डोईवाला: डोईवाला नगर पालिका द्वारा पॉलिथीन के विरुद्ध विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिसके लिए कई टीमों का गठन कर अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने नगर को पॉलिथीन मुक्त किए जाने का संकल्प लिया है इस संबंध में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी  के निर्देशों के क्रम में नगर पालिका द्वारा पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया जिसमें एक थोक विक्रेता पर ₹5000 जुर्माना वसूला किया गया। साथ ही मौके से डिस्पोजल सामग्री और लगभग 2 k g के आसपास प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त की गई ।व कूड़ा फेंकना और थूकना अधिनियम के तहत चार व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया । जिनसे 1400 ₹ वसूले गए , कुल मिलाकर पांच चालान तथा 6400 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। इस अभियान में नगरपालिका से सफाई निरीक्षक परमीत चौधरी, सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत,, सौरभ जोशी ,शुभम आदि कई कर्मचारी मौजूद रहे ।

Exit mobile version