Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नगर पालिका ने चलाया मतदान जागरूकता अभियान

ज्योती यादव,डोईवाला। नगर पालिका परिषद में केशवपुरी राजीव नगर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों से मतदान की अपील की है।

निवर्तमान सभासद रेणु देवी ने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है नागरिकों द्वारा निष्पक्ष मताधिकार का प्रयोग करने से अच्छे प्रत्याशी चुने जाते हैं जो परिषद में पहुंचकर बेहतर योजनाएं बनाते हैं वही योजनाएं धरातल पर विकास की दिशा को गति देती हैं जिससे नगर का विकास होता है ।

अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए इस अभियान को चलाया गया है।

सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने केशवपुरी राजीव नगर में पहुंचकर मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई और मतदान संबंधी जानकारी दी, कार्यक्रम में सफाई सुपरवाइजर नीरज कुमार,सुरेंद्र कुमार, कालूराम, अशोक आर्य, सुंदर सिंह,दिनेश चमोली आदि मौजूद है।

Exit mobile version