Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

देहरादून 29 वार्ड में 46 हज़ार स्ट्रीट लाइट लगाएगा नगर निगम।

nagar nigam dehradun

देहरादून: ख़त्म हुआ इंतजार 29 वार्ड होंगे ,46 हज़ार लाइट से जगमग 2 महीने में लाइट लगने के काम होगा पूरा नगर निगम देहरादून के नए 29 वार्ड स्ट्रीट लाइट से जगमगाने शुरू हो जाएंगे जी हाँ , नगर निगम प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी करते हुए सर्वेयर लोटरी प्रक्रिया के बाद 29 वार्डो में 46 हज़ार स्ट्रीट लाइट लगाना शुरू कर दिया है यह स्ट्रीट लाइट 31 मार्च तक सभी 29 वार्डो में लग जाएगी हालाँकि नगर निगम द्वारा पहले 65 हज़ार स्ट्रीट लाइट लगनी थी जानकारी देते हुए नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि नगर निगम द्वारा वार्डो में सर्वे कराया गया तो वार्डो में 46 हज़ार स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता ही सामने आई नगर आयुक्त ने बताया कि 29 नए वार्डो में 46 हज़ार स्ट्रीट लाइट ईएसएल कंपनी द्वारा आज से लगनी शुरू कर दी है।अभी तक सर्वे हुआ था कि पहले किन वार्डो में लगेगी यह लॉटरी सिस्टम से तय किये गए थे और यह दो महीने के अंदर काम पूरा हो जाएगा,31 मार्च तक सभी नए 29 वार्डो में 46 हज़ार स्ट्रीट लाइट लग जायेगी।

Exit mobile version