Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नगर निगम का अधिकारी कोरोना पॉजिटिव

coronacasesinuttaakhand

देहरादून। नगर निगम के लेखा अनुभाग के एक अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर नगर निगम में फिलहाल जरूरी कार्य रोक दिए गए हैं। साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। नगर निगम अगले कुछ दिन बंद रहेगा। साथ ही मुख्य गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई है, जो नगर निगम में आने वालों को एहतियात के तौर पर वापस भेज रही है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने जानकारी दी कि नगर निगम पब्लिक के लिए दो दिन के लिए बंद किया गया है।

Exit mobile version