Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

दून अस्पताल के एमएस डाक्टर टम्टा कल होंगे रिटायर, डा.के सी पंत नए एमएस बने|

kc pant ms doon hospital

देहरादून: दून अस्पताल के एमएस डा. केके टम्टा 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह अस्पताल के ही सीनियर डाक्टर केसी पंत को एमएस बनाया गया है। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने आदेश जारी कर उन्हें कार्यवाहक एमएस बनाया है। शनिवार को ही उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया। डा. पंत अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन और कुशल व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। वहीं डाक्टर टम्टा का कार्यकाल काफी अच्छा रहा। उनके कार्यकाल की सबने तारीफ की है।

Exit mobile version