Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मोटर साईकिल व कच्ची शराब बरामद, तस्कर फरार

काशीपुर। अवैध शराब की तस्करी कर रहा एक आरोपी पुलिस को देखकर अवैध कच्ची शराब व अपनी मोटर साइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम जंगा निवासी अमरीक पुत्र पूरन सिंह अपनी मोटर साइकिल सीटी 100 से अवैध शराब की तस्करी कर रहा था कि जंगा तिराहे पर पुलिस को देख आरोपी एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे अवैध शराब के 30 पाउच व अपनी मोटर साइकिल छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब को कब्जे में ले बाइक को सीज कर दिया। जबकि आरोपी अमरीक के खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version