Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मोहित उनियाल हुए मनोनीत

ज्योति यादव,डोईवाला। राहुल गाँधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में कंधे से कंधा मिला कर चलने वाले डोईवाला निवासी मोहित उनियाल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रास्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा मोहित उनियाल कों परवादून जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया गया । इससे पूर्व उनियाल ने एनएसयूआई में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पद पर काम किया । इसके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस में राष्ट्रीय मीडिया पैनेलिस्ट व उत्तराखंड राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश सयोजक भी रह चुके है । मोहित उनियाल के मनोनयन पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ता,युवा कांग्रेस एनएसयूआई,महिला कांग्रेस,सेवादल,इंटक ने खुशी व्यक्त की है।

मोहित उनियाल – जिला अध्यक्ष परवादून कांग्रेस

 

 

 

Exit mobile version