Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Mohan Bhagwat May Come To Rishikesh Today : संघ प्रमुख मोहन भागवत आज आ सकते हैं ऋषिकेश , तैयारियों में जुटा प्रशासन

Mohan Bhagwat May Come To Rishikesh Today

Mohan Bhagwat May Come To Rishikesh Today

Mohan Bhagwat May Come To Rishikesh Today : ऋषिकेश: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत सोमवार यानी आज रायवाला पहुंचे सकते हैं. वह यहां एक आश्रम में संघ के राष्ट्रीय और विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारियों के साथ भावी कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे. वर्तमान में संचालित कार्यक्रम की समीक्षा भी संघ प्रमुख कर सकते हैं.

Mohan Bhagwat May Come To Rishikesh Today : मोहन भागवत का रायवाला में पांच दिवसीय प्रवास है.

सूत्रों के अनुसार सरसंचालक मोहन भागवत का रायवाला में पांच दिवसीय प्रवास है. जिसमें संघ के आला पदाधिकारियों मौजूद रहेंगे. वह हर राज्य में संघ के पदाधिकारियों से सिलसिलेवार मिलेंगे. जिसमें भावी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी. अभी तक हुए कार्यक्रम की समीक्षा करने बात भी सूत्रों ने कही. प्रवास के दौरान किन भावी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी, इसपर अभी तक कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.

Mohan Bhagwat May Come To Rishikesh Today : रायवाला में पहुंचने की पुष्टि पुलिस से जुड़े सूत्रों ने की

संघ प्रमुख के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को मुकम्मल किया जा रहा है. हालांकि, संघ प्रमुख के आगमन को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन आज शाम तक उनके रायवाला में पहुंचने की पुष्टि पुलिस से जुड़े सूत्रों ने की है.

Exit mobile version