Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

स्वतंत्रता सेनानी अब्बास तैय्यब को याद किया|

etvtimes24x7

देहरादून।महान स्वतंत्रता सेनानी अब्बास तैय्यब की 168वीं जयंती पर एक इंदर रोड स्थित तस्मिया अकादमी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अब्बास तैय्यब जी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. एस फारूक ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और गांधी जी के उनके करीबी होने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि विधायक खजानदास ने अब्बास तैय्यब जी के पद्चिन्हों पर चलने की अपील की। ब्रिगेडियर केजी बहल ने कहा कि राष्ट्रीय नेता उत्तराखंड के थे। इस पर हम सभी को गर्व होना चाहिये। आरके बख्शी, एएस भाटिया, जहांगीर आलम आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version