Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

युवा मोर्चा द्वारा माजरी मंडल में चलाया गया प्रवास कार्यक्रम

ज्योति यादव,डोईवाला। मंडल सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत माजरी ग्रांट मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा प्रवास हुआ जिसमें जिला प्रभारी ऋषिकेश दिव्या राणा (भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष) व जिला अध्यक्ष अंकित बिजलवान भी प्रवास मे उपस्थित रहे।
प्रवास कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की गई और उनका सम्मान किया नए मतदाताओं व युवाओं के साथ संवाद किया गया। साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया।
6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले सामाजिक न्याय सप्ताह के कार्यक्रमों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।                                                          कार्यक्रम में भाजपा से राजेंद्र तड़ियाल, मंगल सिंह रौथाण, सुरेश सैनी, किशन सिंह ,सरदार जस्सा सिंह आदि माजरी ग्रांट मंडल युवा के साथी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Exit mobile version