Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

आंगनबाड़ी केंद्र राजीव नगर में “मेरी माटी मेरा देश” शपथ सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन

ज्योति यादव,डोईवाला। आज 13 अगस्त आंगनबाड़ी केंद्र राजीव नगर 1 में मेरी माटी मेरा देश प्रांगण शपथ सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र पर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे सभी लोगों ने तिरंगे को हर घर पर फहराया व सभी ने माटी के दिए को हाथ में लेकर शपथ ग्रहण की।
आंगनवाड़ी कार्यकरती रश्मि ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश में मेरी माटी-मेरा देश अभियान शुरू हो गया है

उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मैंने पिछले साल लाल किले से अगले 25 वर्षों के अमृतकाल के लिए ‘पंच प्राण’ की बात की थी,मेरी माटी मेरा देश’ अभियान में हिस्सा लेकर हम इन ‘पंच प्राणों’ को पूरा करने की शपथ भी लें, साथ ही पीएम ने कहा था कि आप सभी, देश की पवित्र मिट्टी को हाथ में लेकर शपथ लेते हुए अपनी सेल्फी को yuva.gov.in पर जरूर upload करें। उसी के तहत यह कार्यक्रम आज किया गया।

Exit mobile version