Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाई  छिड़काव की मांग को लेकर एसडीएम और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ज्योती यादव,डोईवाला। सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाई छिड़काव की मांग को लेकर वार्ड नंबर 12 केशवपुरी राजीव नगर निवर्तमान सभासद रेणु देवी और भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने उपजिलाधिकारी अपर्णा ढोंढियाल और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है वैसे ही गर्मी के मौसम में डेंगू मच्छर चिकनगुनिया बुखार आदि बीमारियां उत्पन्न हो जाती है मौसमी बीमारी से पूर्व ही नालियों में सफाई के मैलाथियान,ब्लांचिंग पाउडर के छिड़काव के साथ-साथ फोगिंग मशीन से डोईवाला क्षेत्र के सभी गली, मोहल्ले में छिड़काव कराया जाये, जिससे गंभीर बीमारियों पर काबू पाया जा सके।

Exit mobile version