Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नशाबंदी के खिलाफ डोईवाला थाने में दिया गया ज्ञापन

ज्योति यादव,डोईवाला। आज डोईवाला थाने में स्मैक, ड्रग्स के खिलाफ प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली के नेतृत्व में युवा मोर्चा भाजपा व डोईवाला मंडल भाजपा, एवं संस्थापक हनुमान चालीसा टोली के पदाधिकारियों ने साथ मिलकर डोईवाला थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया ।

साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून से फोन में वार्ता कर स्मैक नशे के अड्डे बन चुकी जगहों पर गस्त को बढ़ाने की मांग की गई वह क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार को अंकुश लगाने की मांग रखी।

इस मौके पर रविंद्र बेलवाल,सुबोध नौटिया, संस्थापक हनुमान चालीसा टोली,नितिन कोठारी,रेनू चौधरी,विनीत राजपूत,तुषार नेगी, देवेंद्र शर्मा, शुभम खंडूरी, अंकित राज, अमन, गब्बर आदि भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version