Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

सदस्यता अभियान निकाय चुनाव मे लिए महत्वपूर्ण – दीपक धमीजा

ज्योती यादव,डोईवाला। माजरी ग्रांट मंडल की सदस्यता अभियान 2024 (संगठन पर्व) की संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला अहिल्याबाई होल्कर बारात घर माजरी ग्रांट में मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बस्सी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री दीपक धमीजा और जिला मीडिया सोशल प्रभारी जयंत शर्मा ने दीप प्रचलित कर कार्यशाला का शुभारंभ कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान आने वाले निकाय चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।

कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को भाजपा की नीति रीति और जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना और अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनने पर जोर देना है।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम सहसंयोजक राजकुमार राज,मंडल प्रभारी दीवान सिंह रावत,
जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी विनोद भट्ट, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंद्रभान पाल, मंडल महामंत्री पंकज रावत मंडल सदस्यता अजीत सिंह, महेंद्र सिंह, कुसुम शर्मा,गब्बर सिंह बिष्ट,मनिंदर सिंह, लाड्डी सिंह मेहरा, सुमन लता, अनुराधा थापा, हरविंदर कौर,रूपा छेत्री, गुड्डी पाल पुष्पा पुंडीर,सुषमा राठौर, अमृता ठाकुर, वीरमती उर्मिला थापा, आशा देवी, पूनम देवी, शिव प्रसाद सती जी तरसेम सिंह विक्रम सिंह, आयुष कुमार, राजेश गुरुंग, नवीन पांडे, हरि सिंह, मुकेश कुमार जीनत्थू सिंह, रतन सिंह चौहान भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version