Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

विवाहिता व पुत्री को चाकू मारने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

संवाददाता(देहरादून):  नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के बद्रीपुर में विवाहिता व पुत्री को चाकू मारने वाले को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर का रहने वाला है। आरोपी का नाम “जीवन रावत”  है जो कि पेशे से चालक है। थाना प्रभारी नेहरू कॉ़लोनी के मुताबिक घायल पीडिता फिलहाल खतरे से बाहर है। उसे सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। महिला के होश में आने व बातचीत कर पाने की स्थिति में और अधिक जानकारी मिल सकेगी। आपको बताते चलें कि कल घटना के फौरन बाद एसपी सिटी श्वेता चौबे मौके पर पंहुची थी और मामले में आरोपी को अरेस्ट करने के निर्देश दिये थे।

Exit mobile version