Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए डोईवाला के कई कार्यकर्ता

Many workers of Doiwala joined Congress leaving BJP

ज्योति यादव,डोईवाला: डोईवाला में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है| जहा आज कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा पार्टी से नाराज चल रहे डोईवाला से बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ले ली है कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजूदगी में इन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है कांग्रेस में सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ताओं की नाराजगी का मुख्य कारण यह है कि जिस प्रकार से भाजपा सरकार ने पिछले 5 सालो मे महंगाई बढ़ाकर जनता को लूटने का कार्य किया और इस दौरान बेरोजगारी चरम पर रही है जिस कारण से पढ़ा लिखा देश का युवा बेरोजगार चल रहा है|

जीरो टोलरेंस की बात करने वाली यह सरकार खुद ही भ्रष्टाचारी हो चुकी है जिस से त्रस्त होकर इन कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है जिनमें भाजपा के पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के साथ कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Exit mobile version