Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मनीष नैथानी बने मण्डल सदस्यता अभियान संयोजक, नगीना रानी और विक्रम सिंह नेगी को बनाया सदस्य

ज्योती यादव,डोईवाला। जिला रविंद्र राणा की स्तुति पर जिला सदस्यता अभियान संयोजक मनोज ध्यानी ने भाजपा पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी को डोईवाला मंडल सदस्यता अभियान का संयोजक बनाया” इसके साथ ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी और भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी को सदस्यता अभियान का सदस्य बनाया।

मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने सभी को पद की शुभकामनाएं देते हुए इससे सदस्यता अभियान को गति मिलेगी। पूर्व जिला मंत्री और मण्डल सदस्यता अभियान संयोजक मनीष नैथानी ने कहा कि सदस्यता अभियान में मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर ध्यान देना बहुत जरूरी है ।

जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देनी है और 8800002024 पर मिस कॉल कर भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है ।

पूर्व ब्लाक प्रमुख और मंडल सदस्यता अभियान की सदस्य नगीना रानी और पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं है अपितु राष्ट्र सेवा मे अग्रसर रहने वाला एक सामाजिक दल है। पार्टी के माध्यम से हमें देश की सेवा करने का अवसर मिला है।

इस अवसर पर हृदय राम डोभाल, रविंदर बेलवाल, पुरुषोत्तम डोभाल, आदेश पवार, संतोषी बहुगुणा, कोमल देवी, कृष्णा ताड़ियाल आदि ने खुशी जताई।

Exit mobile version