Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Man Arrested With Liquor : मतदाताओं को खरीदने की कोशिश, 55 पेटी अवैध शराब समेत व्यक्ति गिरफ्तार

Man Arrested With Liquor

Man Arrested With Liquor

रिर्पोट–ज्योति यादव

Man Arrested With Liquor : डोईवाला। अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते हुए एक व्यक्ति 55 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मय वाहन टाटा ऐस के साथ गिरफ्तार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत देहरादून में अवैध मादक पदार्थों, शराब की तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाये जाने एवं अवैध शराब की बरामदगी हेतु सघनता से चेकिंग हेतु आदेशित किया गया।

Man Arrested With Liquor : तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

जिसमे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थाना स्तर पर टीम गठित संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु एसओजी देहात के साथ संयुक्त रुप से टीम को रवाना किया।

Man Arrested With Liquor : देहरादून अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया

डोईवाला पुलिस द्वारा रविवार को दूधली तिराहा डोईवाला से चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 43 पेटी (504 बोतल मैकडॉवेल ब्रांड) तथा 12 पेटी (144 बोतल रॉयल स्टैग ब्रांड) अवैध अंग्रेजी शराब मय वाहन छोटा हाथी के साथ सुमित गुप्ता उम्र (24 वर्ष) पुत्र किशन निवासी सिंघल मंडी कुसुम विहार देहरादून अवैध शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version