Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मसूरी पाले के कारण बड़ा हादसा, पांच लोग घायल

mussoorie axcident

मसूरी : मसूरी में आज बड़ा हादसा हुआ जिसमे एक कार फिसलकर दूसरी कार की ऊपर जा गिरी। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें कि हादसा बुधवार सुबह मसूरी-कैंपटी रोड पर इंदिरा कॉलोनी के पास हुआ। जानकारी मिली है कि दोनों कारें पाले में फिसलकर अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर जा गिरी.वहीं एक कार दूसरी कार के ऊपर जा गिरी जिसमे पांच लोग घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सभी का रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भेजा गया। सभी घायलों का इलाज मसूरी सिविल अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा मसूरी-कैंपटी रोड पर इंदिरा कॉलोनी के पास सुबह हुआ।खबर  है कि दोनों कारें मसूरी से कैंपटी फॉल की ओर जा रही थी. तभी मसूरी- कैंपटी फॉल रोड पर इंदिरा कॉलोनी के पास पाले में फिसलकर दोनों कारें दूसरी सड़क पर जा गिरी. एक कार दूसरी कार के ऊपर चढ़ गई गनीमत रही कि एक कार सड़क के पैराफिट पर जा अटकी और दूसरी कार उसके ऊपर गिरी। एक बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मसूरी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और फायर सर्विस पहुंची और घायलों का रेस्क्यू कर मसूरी सिविल अस्पताल भेजा गया।

Exit mobile version