Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

मसूरी पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, याहं करेंगे शिरकत !

Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari arrives in Mussoorie

मसूरी: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मसूरी पहुंच गए हैं। वे यहां हैप्पी वेली स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कोश्यारी गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मुलाकात की।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य से सम्बन्धित विभिन्न विषयों एवं जनपद चमोली के रैणी क्षेत्र में उत्पन्न आपदा की स्थिति पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित किये जा रहे हैं जिसमें सभी संबंधित एजेंसियों एवं विभागों का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

Exit mobile version