Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नड्डा के काफिले पर हमला की महाराज ने की निंदा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए घातक हमले की प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कड़ी निन्दा करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार कर दण्डित करने की मांग की है।
सतपाल महाराज ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में भाजपा के बढ़ते प्रभाव और नड्डा के दौरे से टीएमसी बौखला गई है। ममता को भी अब अपने पैरों के नीचे से जमीन खिसकती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर जिस सुनियोजित तरीके से हमला हुआ उससे टीएमसी की हताशा और बौखलाहट स्पष्ट दिखाई देती है। कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इन दिनों बंगाल दौरे पर हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर बंगाल सरकार का रवैया ठीक नहीं है। जिस प्रकार की लापरवाही बरती जा रही है वह लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर है।

Exit mobile version