Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नगर पालिका के वार्ड 20 में पेयजल की समस्या से स्थानीय लोग परेशान,जल संस्थान को सौंपा ज्ञापन….

ज्योती यादव,डोईवाला। नगर पालिका परिषद डोईवाला के वार्ड संख्या 20 में लगातार बढ़ रही पेयजल समस्या को लेकर सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी द्वारा बुधवार को जल संस्थान डोईवाला के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया।

पिछले कुछ समय से वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कई स्थानों पर समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, वहीं कुछ क्षेत्रों में बहुत कम मात्रा में पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी ने जल संस्थान से मांग की कि वार्ड में पेयजल आपूर्ति को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

इस दौरान जल संस्थान के सहायक अभियंता द्वारा शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा गया कि विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक कार्यवाही जल्द की जाएगी, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Exit mobile version