Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

ट्रक से मिली शराब गायब, नहीं दर्ज की रिपोर्ट

देहरादून। बीएस चौहान संयुक्त सचिव आबकारी ने डीजीपी अशोक कुमार को जानकारी देते हुए बताया कि उनका ट्रक टिहरी से 450 पेटी विदेशी शराब लेकर हल्द्वानी के लिए निकला था, लेकिन ट्रक हल्द्वानी नहीं पहुंचा। उक्त ट्रक गत 05 दिसम्बर को थाना द्वाराहाट अन्तर्गत कुमायूँ इन्जीनियरिंग कालेज गेट के पास लावारिस अवस्था में खड़ा मिला, जिसमें ड्राइवर और उपरोक्त 450 पेटी शराब मौजूद नहीं थी।
सम्बन्धित इकाई के प्रतिनिधि और ट्रांसपोर्टर ने 6 दिसम्बर 2020 को घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना द्वाराहाट पहुंचे, लेकिन प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट ने उनकी तहरीर नहीं लिखी। डीजीपी अशोक कुमार ने इसका संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा को घटना का तत्काल खुलासा करने और घटना की तहरीर न लेने व रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली करने के लिए प्रभारी निरीक्षक द्वाराहाट को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसटीएफ को भी केस वर्कआउट के लिए अलग से टीम लगाने के लिए निर्देश दिए।

Exit mobile version