Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Kishor Upadhyay Will Join BJP : पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय BJP में होंगे शामिल? कांग्रेस आलाकमान ने सभी पदों से हटाया

Kishor Upadhyay Will Join BJP

Kishor Upadhyay Will Join BJP

Kishor Upadhyay Will Join BJP : 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने सख्ती दिखाते हुए पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी से नजदीकि बढ़ाने पर हाईकमान ने सख्ती दिखाई है। साथ ही, सूत्राें की मानें तो पार्टी की विचारधारा के खिलाफ बाेलने की वजह से भी उपाध्याय को कांग्रेस से निष्कासित किया गया है। किशोर को इससे पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन आज कांग्रेस ने सख्ती दिखाते हुए उपाध्याय को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Kishor Upadhyay Will Join BJP : अध्यक्ष को निष्कासित कर सभी काे चौंका दिया

कांग्रेस में चुनाव से पहले पूर्व अध्यक्ष को निष्कासित कर सभी काे चौंका दिया है। पिछले कई हफ्तों से किशोर के भाजपा जाने की चर्चाओं का बाजार बहुत गर्म था। इसी के बीच उपाध्याय ने साफ किया था कि वह किसी भी सूरत में कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन नहीं करेंगे। कहा था कि कांग्रेस में रह कर ही वह टिहरी से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की बातों को उन्होंने अफवाह करार दिया।

Kishor Upadhyay Will Join BJP : लंबे समय से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी

उपाध्याय को लेकर लंबे समय से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी और उनके हर मूवमेंट को संदेह की नजर से देखा जा रहा था। कभी पीएम नरेंद्र मोदी की देहरादून में हुई रैली में उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ी। कभी उनके दूसरे दलों में जाने की चर्चा रही। अटकलों के दौर के बीच किशोर ने कहा था कि वनाधिकार के मुद्दे पर वे सभी दलों के नेताओं से मिल रहे हैं।

Exit mobile version