Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

किसान सैनिक एकता मंच ने सम्मान पत्र देकर डा० सुमेर चंद रवि को उनकी शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में की गई उपलब्धियों के फल स्वरूप सम्मानित किया।

ज्योति यादव,डोईवाला। आज राज्य किसान सैनिक एकता मंच के अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह राणा और महासचिव दरपान बोरा के नेतृत्व में और सचिव जरनैल सिंह के संचालन में डॉ सुमेर चंद रवि को शिक्षा एव सामाजिक क्षेत्रों में मिली उपलब्धियों के फलस्वरूप सम्मानित किया गया। और साथ ही किसान सैनिक एकता मंच के प्रवक्ता के रूप में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई।

मंच के संरक्षक  उदय चंद पाल द्वारा डॉक्टर सुमेर चंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला , डॉक्टर सुमेर चंद रवि ने किसान सैनिक एकता मंच का आभार व्यक्त करते हुए किसान एकता मंच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रण लिया।

सम्मान समारोह में किसान सैनिक एकता मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह पांचाल,उपाध्यक्ष सुबेदार सुरेश पुंडीर,बुल्लावाला इकाई अध्यक्ष अशोक कुमार,पृथ्वी सिंह,अतर सिंह,राजवीर सिंह चौधरी,हुकम सिंह,सुंदर लोधी ,बख्तावर सिंह ,नरेंद्र सिंह लोधी,नत्थू सिंह,हुकम सिंह,मारखम ग्रांट के उप प्रधान हरि किशोर ,कुंदन सिंह बोरा,आदि किसान उपस्थित रहे।

Exit mobile version