Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

नाबालिग का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

नैनीताल। नैनीताल जनपद बेतालघाट क्षेत्र से एक नाबालिग के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है, बालिका गंभीरावस्था में जंगल से बरामद हुई है। जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस घटना से ग्रामीण स्तब्ध है। बालिका के साथ सामूहिक दुराचार की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम नैनीताल जनपद अंतर्गत बेतालघाट के दाड़िमा गांव से निकटवर्ती तल्ला गांव के तीन युवक एक 14 साल की बच्ची को घर से अपहरण कर ले गए। परिजनों व ग्रामीणों द्वारा अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी जिसके उपरांत रात भर बालिका की खोज की गई।
आज सुबह तड़के बालिका जंगल में पड़ी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में बालिका को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट भेजा जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। परिजनों के अनुसार बालिका ने कुछ देर होश आने पर बताया कि तल्ला गांव के तीन युवक उसे अपहरण कर ले गए। बालिका बेहद डरी हुई तथा बदहवास हालत में है। परिजनों ने बालिका के साथ सामूहिक दुराचार की आशंका जताई है। बताया जा रहा है आरोपी युवक प्रवासी हैं जो लॉकडाउन के दौरान बाहरी क्षेत्रों से यहां पहुंचे थे। इधर पुलिस का कहना है कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा उन्हें सख्त सजा दी जाएगी। राजस्व पुलिस तथा बेतालघाट पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से पड़ताल व आरोपियों की धरपकड़ के लिए तत्परता से जुटी हुई है।

Exit mobile version