Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री द्वारा मकर सक्रांति पर आयोजित खिचड़ी भोग…!

ज्योति यादव, डोईवाल। डोईवाला मे आज मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर शनिवार को कई स्थानों पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम किया गया। आज वार्ड नंबर 12 के एक स्थानीय शिव मंदिर में भाजपा ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मंत्री विशाल छेत्री द्वारा डोईवाला राजीव नगर में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद नरेश बंसल व जिला महामंत्री राजेंद्र तरियाल उपस्थित रहे।

खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में ईश्वर चंद अग्रवाल,विनय जिंदल,विशाल छत्री, राजेंद्र तड़ियाल, अमित कुमार,ललित पंत, राम मूर्ति ताई ,उषा कोठरी,मंजू नेगी संजीव लोधी, रीना ,अनीता,राजकुमारी, चंद्र कला, मंगल सिंह, विजेंद्र राणा, संतोसी देवी आदि कई लोग मकर संक्रांति के मौके पर खिचड़ी वितरण में उपस्थित रहे।

Exit mobile version