Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

करीना कपुर ने अपने बेटे तैमूर की फ़ोटो सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा ” है कोई जगह आईपीएल में”

संवाददाता : इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का क्रेज इस समय लगभग पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड पर भी इन दिनों आईपीएल का बुखार चढ़ा हुआ है, तमाम एक्टर-एक्ट्रेस इसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी इससे अलग नहीं हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे तैमूर अली खान की एक फोटो शेयर की, जिसमें वह क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके कैप्शन में करीना ने लिखा आईपीएल में कोई जगह है? करीना की इस पोस्ट पर आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने दिल जीतने वाला जवाब दिया है।

https://www.instagram.com/kareenakapoorkhan/?igshid=1i9lp38v5y6n8

करीना ने तैमूर की क्रिकेट खेलते हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आईपीएल में कोई जगह है? मैं भी खेल सकता हूं।’ तैमूर के पिता बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान है। सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी थे, जो भारत के जाने-माने क्रिकेटर रह चुके हैं। इस फोटो पर प्रियंका चोपड़ा, करिश्मा कपूर के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने भी कमेंट किया है। दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक अकाउंट से कमेंट में लिखा गया, ‘हम उन्हें अपने साथ गरजते हुए देखना पसंद करेंगे। एक सच्चा नवाब हमेशा कैपिटल सिटी का रहता है।’

प्रियंका ने अपने कमेंट में लिखा कि क्रिकेट तैमूर के जीन्स में है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन में अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम अपने सात में से पांच मैच जीत चुकी है और 10 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे पायदान पर है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में टॉप टीमों को हराया है। ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस साल प्लेऑफ में पहुंचने में जरूर कामयाब होगी।

 

Exit mobile version