Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया गया कराटे एकेडमी का शुभारंभ…..!

ज्योति यादव,डोईवाला। नेशनल कराटे अकादमी इंडिया की भशाखा का उद्घाटन आज भानियावाला तड़ियाल कॉम्प्लेक्स में किया गया। बृहस्पतिवार को अकादमी का शुभारंभ किया गया, जिसमें तमाम जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर अकादमी संचालक को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव सतीश जोशी ने किया। जिसमें प्रदेश के अंतराष्ट्रीय खिलाडियों को सम्मानित किया गया।

नेशनल कराटे अकादमी इंडिया की प्रदेश महासचिव व एशियन पदक विजेता प्रज्ञा जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की अकादमी की शाखा भानियावाला में खुलने से स्थानीय खिलाड़ियों व प्रतिभाओं को इसका लाभ मिलेगा।

साथ ही नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने कहा कि एकेडमी खुलने से महिलाओं व लड़कियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा मिलेगी और मुश्किल समय में वह अपना बचाव स्वयं कर सकेगी।

इस दौरान अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक सपना जवाडी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, इंडियन मिलिट्री अकादमी कोच राजेंद्र गुप्ता, आरती सैनी, नीलेश जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, सागर मनवाल, प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस दीपक नौटियाल, रविंद्र बेलवाल, नरेंद्र नेगी,सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version