Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

काजल के फैन ने टैटू की फोटो शेयर कर दी शादी की बधाई

नई दिल्ली। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और बिजनेसमैन गौतम किचलू 30 अक्टूबर को मुंबई में शादी के बंधन में बंधकर हमेशा के लिए एक हो गए। इस इस शादी समारोह में काजल और गौतम के परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस बीच खबर है कि काजल की एक फैन ने अपने हाथ में उनके नाम का टैटू बनवाया है। फैन ने ट्विटर अकाउंट पर अपने टैटू की फोटो शेयर करते हुए काजल को उनकी शादी के लिए बधाई भी दी है।
फैन ने फोटो पोस्ट की है, जिसमें उनके हाथ में काजल नाम का टैटू दिख रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’यह सिर्फ काजल के लिए खास दिन नहीं है बल्कि मेरे लिए भी है। शादी की बधाई काजल।’ फैन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शादी के दौरान काजल ने रेड कलर का लहंगा पहना था, वहीं गौतम ने व्हाइट और पिंक शेरवानी में नजर आएं। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही थी। शादी से ठीक पहले काजल ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी। ‘हाफ ब्राइडल लुक’ में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। फोटो में काजल ने हाथ में चूड़ा पहना है। पीछे काजल का लहंगा भी नजर आ रहा था। तस्वीर को शेयर करते हुए काजल ने लिखा था, ’तूफान से पहले की शांति।’काजल ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, ’मैंने हां कर दी। मुझे आप लोगों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है मैं गौतम किचलू से 30 अक्टूबर, 2020 को शादी करने जा रही हूं। हमने एक छोटी सी प्राइवेट सेरेमनी रखी है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल होंगे। हम दोनों साथ में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

Exit mobile version