Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Journalists Gave Message Of Goodwill : होली मिलन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे लोग।

Journalists Gave Message Of Goodwill

Journalists Gave Message Of Goodwill

रिर्पोट–ज्योति यादव

Journalists Gave Message Of Goodwill : डोईवाला में पत्रकारों के होली मिलन कार्यक्रम में जहां फूलों की होली खेली गई तो वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही।शक्ति भवन मंदिर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और उत्तराखंड टीवी पत्रकार संघ का पांचवा होली मिलन समारोह फूलों की होली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Journalists Gave Message Of Goodwill : पत्रकारों का यह पांचवा होली मिलन समारोह

कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के कांग्रेस नेता गौरव सिंह, भाजपा नेता अरुण सूद, के साथ देहरादून के तमाम पत्रकारों ने शिरकत की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहद शानदार प्रस्तुति टीम के द्वारा दी गई तो वही राधा रानी के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के साथ फूलों की होली खेली गई कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारों का यह पांचवा होली मिलन समारोह था जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और फूलों की होली खेलकर सद्भाव का परिचय दिया गया।

Exit mobile version