Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डाक विभाग में 10वीं पास के लिए निकली भर्तियाँ

संवाददाता(यूपी) : सरकारी नौकरी करने के लिए लोग बहुत ज्यादा कोशिश करते हैं। पढ़े लिखे लोग हर समय सरकारी नौकरी के तलाश में लगे रहते हैं। हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल ने डाक सेवकों के लिए भर्ती निकाली है। अगर आप जरुरी योग्यता को पूरी करते हैं तो इस नौकरी के लिए 06 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आइये इस नौकरी से जुड़ी कुछ जरुरी बातों को जानते हैं।

नौकरी से जुड़ी कुछ जरुरी बातें

हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल में कुल 634 पदों पर भर्तियाँ निकली है ये भर्तियाँ ग्रामीण डाक सेवक के पद पर की जायेगी। इसके लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। इस नौकरी के लिए पीडब्ल्यूडी, महिला, एसटी और एससी उम्मीदवार को फ़ीस नहीं देना होगा जबकि ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और जनरल को 100 रुपये फ़ीस देना होगा। इस नौकरी के लिए 06 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त संसथान से 10वीं पास होना चाहिए। जीडीएस बीपीएम उमीदवार को महीने में 12,000 रुपये से लेकर 14,500 रुपये तक का वेतन और डाक सेवक उमीदवार को महीने में 10,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चुनाव इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

https://www.9curry.com/notices/d3b9a0?utm_campaign=google_jobs_apply&utm_source=google_jobs_apply&utm_medium=organic

Exit mobile version