Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

डीपीटी डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी मे जिया नेगी ने ऑल इंडिया में हासिल किया प्रथम स्थान…..

ज्योती यादव,डोईवाला। अगर मन में कुछ करने की लगन हो तो गरीबी आड़े नहीं आती है, जिया नेगी क्षेत्र के सभी बच्चों के लिए एक उदाहरण है, काह्नरवाला भानियावाला निवासी जिया नेगी सिपेट संस्थान से डीपीटी डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी 4th सेमेस्टर में ऑल इंडिया में प्रथम स्थान हासिल किया है जिया नेगी के पिताजी जयपाल सिंह नेगी एक राज मिस्त्री का काम करते हैं और माता विनीता नेगी ग्रहणी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऑल इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिया नेगी को उनके घर जाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी व समाजसेवी राजन गोयल ने कहा कि जिया नेगी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है यह क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है सरकार की ओर से पढ़ाई के लिए मदद का भरोसा भी दिलाया।

इस मौके पर नरेंद्र सिंह नेगी,पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील शर्मा, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष राजपाल रावत, सामाजिक कार्यकर्ता राजन गोयल, गोपाल नेगी, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री मनीष छेत्री ,आदेश पवार, राहुल भट्ट ,पूर्व सैनिक अब्बल सिंह सजवान, नीरज प्रजापति, चेत सिंह नेगी, जयपाल सिंह नेगी, विनीता नेगी, चन्द्र मोहन रावत, अंकुश, विक्की, विष्णु ध्यान सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version