Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

IPS अभिनव कुमार अध्यक्ष, केवल खुराना बने सचिव।

IPS-Abhinav-kumar-kewal-khurana

देहरादून: आईपएस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार के पुलिस महानिदेशक बनने के बाद खाली हुए अध्यक्ष पद पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अभिनव कुमार को उत्तराखंड आईपीएस एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। जबकि पुलिस उप महानिरीक्षक/निदेशक यातायात केवल खुराना को सचिव चुना गया है।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित हुई उत्तराखण्ड आईपीएस एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। इससे पहले अशोक कुमार के एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। डीजीपी बनने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद नई कार्यकारी के अध्यक्ष और सचिव पदों पर आपसी सहमति से चुनाव कराया गया।

Exit mobile version