Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

इंस्पेक्टर शिशुपाल नेगी ने संभाली, कोतवाल ऋषिकेश की कुर्सी, कहीं ये बातें

Rishikesh: Recently, many inspectors were transferred in the police department of the capital Dehradun. Due to these transfers, Kotwal Ritesh Shah of Rishikesh Kotwali was transferred to Dehradun Kotwali. It is worth noting that in his place Shishupal Negi has been appointed Kotwal of Rishikesh Kotwali. At the same time, Inspector Shishupal Negi has taken over the chair of Kotwal Rishikesh today. Let us tell you that Inspector Shishupal Negi has till now served in places like Ranipokhari Kotwali, Rajpur Kotwali as well as Raipur, Pathri etc. Along with this, he remained on the post of Kotwal in Dehradun. Inspector Shishupal Negi said some important things after assuming the chair of Kotwal Rishikesh, he said that it will be ensured that people's faith in the police remains. Along with this, law and order will also be maintained at all costs. Along with this, he talked about the fear of khaki. He said that there should be fear of khaki among the miscreants and anti-social elements in the city, which will surely remain.

ऋषिकेश : हाल के दिनों नें राजधानी देहरादून के पुलिस महकमें कई इंस्पेक्टरों के तबादले हुए थे । इन तबादलो के चलते ऋषिकेश कोतवाली के कोतवाल रितेश शाह का तबादला देहरादून कोतवाली में किया गया था । गौर करने वाली बात यह है कि उनकी जगह शिशुपाल नेगी को ऋषिकेश कोतवाली का कोतवाल नियुक्त किया गया है। वहीं आज इंस्पेक्टर शिशुपाल नेगी ने कोतवाल ऋषिकेश की कुर्सी संभाल ली है ।

आपको बता दें, कि इंस्पेक्टर शिशुपाल नेगी अब तक रानीपोखरी कोतवाली,राजपुर कोतवाली के साथ साथ रायपुर, पथरी आदि जगहों में अपनी सेवाएं दी। इसके साथ ही वह देहरादून में कोतवाल के पद पर रहे।इंस्पेक्टर शिशुपाल नेगी ने कोतवाल ऋषिकेश की कुर्सी संभालने के बाद कुछ अहम बाते कहीं ,  उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाएगा कि पुलिस के प्रति लोगों की आस्था बनी रहे। साथ ही लॉ एडं ऑडर को भी हर हाल में बनाया रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने खाकी का खौफ रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि शहर में बदमाशों और असमाजिक तत्वों में खाकी का खौफ होना चाहिए, जो जरूर रहेगा।

Exit mobile version