Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

Inspection Of Doiwala Sugar Mill : चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने डोईवाला पहुंचकर चीनी मिल का किया औचक निरीक्षण…!

Inspection Of Doiwala Sugar Mill

Inspection Of Doiwala Sugar Mill

रिर्पोट –ज्योति यादव

Inspection Of Doiwala Sugar Mill : उत्तराखंड के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज डोईवाला चीनी मिल का निरीक्षण किया। वही निरीक्षण के दौरान गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने चीनी मिल में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

Inspection Of Doiwala Sugar Mill : साथ ही उन्होंने किसानों और मिल कर्मचारियों से मुलाकात की।

चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि डोईवाला मील में जल्द ही स्थाई जीएम की नियुक्ति की जाएगी व किसानों को मील में हो रही पानी की समस्याओं को भी दूर करने की बात कही, साथ ही किसानों का बकाया गन्ना मूल्य 45 दिन के अंतराल में देने का आश्वासन दिया।

Inspection Of Doiwala Sugar Mill : इस दौरान चीनी उद्योग मंत्री व किसान उपस्थित रहे

इस दौरान चीनी उद्योग मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ विधायक ब्रिज भूषण गैरोला समेत, पूर्व राज्य मंत्री करन बोरा, विक्रम नेगी, सुरेंद्र खालसा, मोहित उनियाल, सागर मनवाल, गौरव सिंह, मनोज नौटियाल , पंकज शर्मा, विशाल छेत्री आदि सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व किसान उपस्थित रहे।

Exit mobile version