Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

एसडीम कॉलेज में विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा नवागत समारोह का आयोजन…

ज्योती यादव,डोईवाला। राजकीय महाविद्यालय डोईवाला के राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र छात्राओं द्वारा नवागत समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सभी विद्यार्थियों का परिचय करवाया गया। डॉ अनुराग भंडारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं।

प्राचार्य प्रो डीपी भट्ट ने सभी छात्र-छात्राओं से नियमित कक्षाओं में उपस्थित होने की बात कही। इसके अलावा कॉलेज में मिलने वाली अनेकों सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में संजीव जोशी, डॉ राखी पंचोला डॉ अंजली वर्मा, तानिया, संजना, प्राची आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version