Doon News – Local Hindi News Portal of Uttarakhand

दून के मेयर सुनील उनियाल गामा के खिलाफ सोशल मीडिया में हुआ अभद्र पोस्ट, हुआ हंगामा

संवाददाता(देहरादून):   राजधानी दून के मेयर सुनील उनियाल गामा के खिलाफ सोशल मीडिया पर हुई एक अभद्र पोस्ट से भाजपाई आकोशित हो गये। कुछ अति उत्साहित कार्यकर्ता थाने में ही नारेबाजी भी करने लगे। भाजपाई मेयर के खिलाफ पोस्ट शेयर करने वाले कांग्रेसी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हलांकि उनके दारा कोई लिखित शिकायत थाने को काफी समय तक नही दी गई थी। पार्षद अमिता सिंह समर्थकों के साथ थी। पार्षद के मुताबिक राजधानी के प्रथम नागरिक के खिलाफ ऐसी अभद्र पोस्ट बर्दाश्त नही की जा सकती है। आरोपी तत्काल पुलिस अरेस्ट कर जेल भेजे।मामले में अभी पुलिस का आधिकारिक बयान नही मिल सका है। कुछ देर बाद पार्षद व कार्यकर्ता थाने के गेट पर ही धरने पर भी बैठ गये और मांग करने लगे आरोपी की गिरफ्तारी तक उनका धरना जारी रहेगा। वहीं कुछ समय बाद अन्य क्षेत्रों से भी मौके पर पार्षदों व कार्यकर्ताओं के पंहुचने की खबर है।

Exit mobile version